इंटरनेट पर छाई Akshara Singh और Khesari Lal Yadav का 'टन टन करे' गाना

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है

Update: 2022-06-13 14:00 GMT

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों के डांस वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अब इस समय अक्षरा सिंह का एक गाना 'टन टन करे' (Tan Tan Kare) इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो सॉन्ग में अक्षरा सिंह का कमाल का अंदाज देखने को मिल रहा है। इस गाने में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

'टन टन करे' गाने में अक्षरा सिहं के बोल्ड मूव्स हर किसी को लुभा सकते हैं। इस गाने को खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) और अल्‍का पहाड़िया (alka pahadiya) ने गाया है। जबकि इसके बोल प्‍यारे लाल यादव ने लिखे हैं। गाने के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर घुंघरू ने दिए हैं। इस गाने को खेसारी लाल और अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया है। यहां देखिए अक्षरा सिंह का वीडियो सॉन्ग....
Full View


Tags:    

Similar News