साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की फिल्म 'वलिमै' (Valimai) में रिलीज हो गई हैं। इस फिल्म में आपको अजित कुमार की धमाकेदार एक्टिंग के देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि अजित कुमार की इस फिल्म का उनके फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस जमकर तारीफ कर रहे है और एक से बढ़कर एक ट्वीट करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अजित के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार हुमा कुरैशी भी नजर आने वाली है। इस फिल्म को लेकर अजित कुमार के ट्विटर (Twitter) पर क्या बोल रहे है, 




इस फिल्म की फैंस Twitter से लेकर सभी सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर तारीफ कर रहा है। किसी को अजित कुमार (Ajith Kumar) का लुक भा रहा है, तो हुमा को देखकर एकदम हैरान नजर आ रहा है। पहले हॉफ को लेकर भी लोग बड़े मजेदार ट्वीट शेयर कर रहे है। साथ ही फिल्म में अजित की धमाकेदार एंट्री (Entry) को देख, अपने आप को उनका दीवाना होने से रोक नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें कि अजित कुमार (Ajith Kumar) की ये फिल्म रिलीज से पहले कई करोड़ों रूपये कमा चुकी हैं। इस फिल्म ने अपने थिएट्रिकल राइट्स वैश्विक स्तर पर कुल 96 करोड़ रुपये में बिके थे। ऐसे में फिल्म ने रिलीज से पहले ही वैश्विक स्तर पर 96 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस आंकड़े के जरिए अजित कुमार की 'वलीमई' ने उनकी साल 2017 में आई फिल्म 'विवेगम' का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके थिएट्रिकल अधिकार 85 करोड़ रुपये में बिके थे। अब देखना होगा ये बाक्स ऑफिस पर क्या कमाल करने वाली है।
Tags: