ऐश्वर्या शर्मा ने फिर से खींचा फैंस का ध्यान, लुक्स हुए वायरल

हुए कैप्शन में ऐसी बातें लिख दी हैं कि अब लोग उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

Update: 2022-12-06 02:30 GMT
टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा आए दिन खबरों का हिस्सा बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी नई-नई पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। आज ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद लोग कमेंटबॉक्स में अजीबोगरीब सवाल पूछने लगे हैं। दरअसल गुम है किसी के प्यार में (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) की एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) ने अपनी नई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में ऐसी बातें लिख दी हैं कि अब लोग उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।
दिखा ऐश्वर्या शर्मा का मॉर्डन अंदाज
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या शर्मा ने एक बार फिर से अपना मॉर्डन अंदाज दिखाया है। सामने आई तस्वीरों में गुम है किसी के प्यार में की पाखी बेहद ही खूबसूरत ड्रेस में नजर आ रही है। 
नए फोटोशूट में ऐश्वर्या शर्मा ने तमाम पोज दिए हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के एक-एक पोज वायरल हो रहे हैं। लोग उनके लुक्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।
पाखी की ड्रेस पर टिकी लोगों की निगाहें
कुछ लोग लगातार ऐश्वर्या यानी कि 'गुम है किसी...' की पाखी की ड्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप पर हर तरह की ड्रेस जंचती है।' 
कैप्शन ने किया लोगों को कन्फ्यूज
ऐश्वर्या शर्मा ऐसा पहले भी कर चुकी हैं। अपनी नई तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या शर्मा ने कैप्शन में लिखा है, 'किसी खास के साथ कुछ खास...।' इस कैप्शन को देखने के बाद लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं।
क्या प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या शर्मा?
ऐश्वर्या शर्मा के कैप्शन को देखने के बाद कुछ लोग तो अनुमान लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आप गुड न्यूज कितनी जल्दी देंगी?' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मम्मी बनने वाले हो आप?' 
Tags:    

Similar News