आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने किए बड़े खुलासे, कहा- शादी से पहले कई बार हुआ था ब्रेकअप

सच में वो सभी अनुष्का के दोस्त ही हैं। उनके साथ ऐसा कुछ नहीं था जैसा वो सोच रहे थे।

Update: 2022-03-03 05:07 GMT

आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ने 21 नवंबर 2021 में शादी की थी। इन्होंने शादी के इस पवित्र बंधन में बंधने से पहले एक दूसरे को चार साल से ज्यादा डेट किया था। बता दें कि आज भी अनुष्का के लैवेंडर लहंगे और आदित्य की दुल्हनिया बनी अनुष्का की मंडप एंट्री को फैंस भुला नहीं पाए हैं। दरअसल हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का और आदित्य ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि, हम कुछ अलग नहीं हैं, दुनिया के बाकी जोड़ों की तरह, उनके रिश्ते में भी बहुत उतार-चढ़ाव आए हैं।



एक इंटरव्यू में जब इस कपल से पूछा गया कि क्या इनका शादी से पहले कभी भी ब्रेकअप हुआ था। इस बात पर कपल से खुलासा किया कि, शादी से पहले 8 से 10 बार उनका ब्रेकअप हुआ है। अनुष्का का कहना है कि दोनों के बीच पहले थोड़े ट्रस्ट इश्यू हुआ करते थे। आदित्य उन पर भरोसा नहीं करते थे, और इसी वजह से उनकी बहुत लड़ाइयां हुआ करती थी। अनुष्का का कहना है कि आदित्य काफी जल्दी परेशान भी हो जाते हैं, और वो अनुष्का को बहुत बार वेल्यू नहीं करते थे। जिस बात से अनुष्का बहुत तंग हो जाया करती थीं।

अनुष्का बताती हैं कि वो आदित्य की इन बातों से चिढ़ जाया करती थीं, और उन्हें गुस्सा भी आ जाता था। फिर वो बताती हैं कि आदित्य बहुत ही प्यार करने वाले और अच्छे इंसान हैं। मगर उनके कई सारे मेल फ्रेंड्स की वजह से वो अनुष्का पर भरोसा कर नहीं पाते थे। आदित्य का कहना है कि वो मानते थे कि कोई एक्स दोस्त कैसे हो सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे वो समझ गए कि, सच में वो सभी अनुष्का के दोस्त ही हैं। उनके साथ ऐसा कुछ नहीं था जैसा वो सोच रहे थे। 
Tags:    

Similar News