दुल्हन की तरह सज-धजकर रैंप पर उतरीं अदिति राव हैदरी, देखें तस्वीरें
रैंप पर कातिलाना अंदाज में वॉक करती हुई एक्ट्रेस फैंस का खूब दिल धड़का रही हैं।
देश में India Couture Week की शुरुआत हो चुकी है, जहां बॉलीवुड हसीनाएं अपने लुक से रैंप पर हुस्न का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी बीते बुधवार रैंप पर खूब जलवे बिखेरे। दुल्हन के लुक में रैंप पर उतरी अदिति की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि India Couture Week के लिए अदिति दुल्हन की तरह सजीं। येलो हैवी लहंगे को एक्ट्रेस ने ग्रीन दुपट्टे के साथ स्टाइल किया।
गले में ड्रेस से मैचिंग नेकलेस, कानों में इयररिंग्स, नाक में बड़ी सारी नथ और हाथों में मैचिंग कंगन उनके लुक को चार-चांद लगाते नजर आए।
ओवरऑल लुक में अदिति की खूबसूरती देखते ही बन रही है। रैंप पर कातिलाना अंदाज में वॉक करती हुई एक्ट्रेस फैंस का खूब दिल धड़का रही हैं।