जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड एक्‍ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) 'उरी: द सर्ज‍िकल स्‍ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) के न‍िर्देशक आदित्‍य धर (Aditya Dhar) के साथ शादी कर इन दिनों 'हैप्पा मैरिड लाइफ' एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में यामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि शादी के बाद वह काम पर भी लौट आई हैं और अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बखूबी निभा रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस का एक फोटोशूट काफी चर्चा में बना हुआ है. 



इस तस्वीर में एक्ट्रेस के गले का मंगलसूत्र और लाल चुड़ियां फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है

शेयर की गई फोटो में नई नवेली दुल्हनिया बनी यामी गौतन बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. यामी गौतम (Yami Gautam) ने गले में गोल्डन नेकलेस और मोती की माला पहने हैं. इस प्रिंटेड ड्रेस में एक्ट्रेस काफी जच रही हैं. 

एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं और भर-भरकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं.एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Guatam) इन दिनों कोलकाता में अपनी आगामी फिल्म 'लॉस्ट' (Last) की शूटिंग शुरू कर रही हैं.

जासूसी की पृष्ठभूमि वाली अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बन रही फिल्म में एक्ट्रेस एक क्राइम रिपोर्टर का किरदार निभा रही हैं. 

Tags: