मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं

Update: 2022-03-22 13:36 GMT
Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। आज कल अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भोजपुरी अभिनेत्री को बिग बॉस OTT से एक पहचान मिली हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि हाल ही में भोजपुरी बाला अक्षरा सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर अपना यह डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने को- स्टार के साथ स्लो मोशन में डांस करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह रोमांटिक अंदाज फैन्स हैरान रह गए हैं। अक्षरा के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक डेनिम के साथ प्रिंटेड जैकेट कैरी की हैं। इस आउट फिट में एक्ट्रेस का कूल अंदाज नजर आ रहा है।

अक्षरा सिंह का यह रोमांटिक डांस सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स को लेकर फैन्स खूब सवाल उठा रहे हैं। वैसे अक्षरा सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक समय में उनका नाम भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ जोड़ा गया था। हालांकि अब ये दोनों सितारों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।
अफवाहों का बाजार गर्म हैं कि अभिनेत्री भोजपुरी इंडस्ट्री से निकल बॉलीवुड में छलांग लगाने वाली हैं।गौरतलब हैं कि पिछले दिनों एक्ट्रेस हिंदी गाने के भोजपुरी वर्जन में बादशाह के साथ नजर आई थी। आपको बता दें कि बिग बॉस OTT के बाद एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली हैं।
Tags:    

Similar News