बिना हीरो वाली फिल्म ने साल 2023 में धूम मचा दिया था। मेकर्स ने हीरोइन पर करोड़ों रुपये खर्चकर फिल्म बनाई थी और फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। 'लव जिहाद' जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी इस फिल्म ने पूरे देश में खूब चर्चा बटोरी थी। विपुल अमृतलाल शाह फिल्म इंडस्ट्री के उन पॉपुलर फिल्ममेकर में से हैं, जिन्होंने दर्शकों को कई यादगार फिल्में दी हैं। हर एक्टर और एक्ट्रेस का उनके साथ करियर में एक बार काम करने का सपना होता है। वैसे विपुल अमृतलाल शाह ने कई यादगार फिल्में बनाई हैं, लेकिन साल 2023 में उनकी बिना हीरो वाली फिल्म जबरदस्त चर्चा में रही है। 5 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म 'लव जिहाद' जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी है, जिसे लेकर दुनिया भर में खूब हलचल मची थी। इस फिल्म की कहानी और हीरोइन की वजह से इसने पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार ओपनिंग की और देशभर में शानदार रिस्पॉन्स मिला। साथ ही सालों से सोलो हिट देने के लिए तरस रही एक्ट्रेस की भी किस्मत चमक गई। एक्ट्रेस ने बिना हीरो दी सुपरहिट फिल्म