10 Actresses की उम्र पतियों से है काफी कम, एक ने तो 29 साल बड़े एक्टर से रचाई शादी
29 साल बड़े एक्टर से रचाई शादी
New Delhi.नई दिल्ली। एक्ट्रेस ओल्डर हसबैंड: ना उम्र की सीमा हो... प्रेम गीत फिल्म के गाने 'होठों से छू लो तुम' के ये बोल असल जिंदगी में सिनेमा जगत के तमाम सेलेब्स पर बिल्कुल फिट बैठते हैं। बी टाउन में कई ऐसे स्टार कपल हैं, जिनके बीच उम्र का अंतर काफी ज्यादा है। इसी आधार पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा की उन 10 अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असल जिंदगी में अपने पतियों से काफी छोटी हैं।
इस लिस्ट में एक नाम ऐसा भी है, जिनके पति उनसे 29 साल बड़े हैं। हेमा मालिनी-धर्मेंद्र अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी हर किसी की पसंदीदा मानी जाती है। धर्मेंद्र ने हेमा से दूसरी शादी की थी, इस आधार पर दोनों की उम्र में अंतर स्वाभाविक है। दरअसल, हेमा अपने पति से 13 साल छोटी हैं।