जनता से रिश्ता वेबडेस्क| साड़ी पहनकर एक के बाद एक बैकफ्लिप्स करने वाली लड़की तो याद होगी आपको. उसे देखकर अगर आप हैरान हो गए थे, तो जो नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो आपको गिनती भुला देगा.  

ये वायरल वीडियो एक लड़की का है, जिसमें वो इतने बैकफ्लिप्स कर रही है, जो आपको हैरान कर देंगे. 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मिशा नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो में एक लड़की को ट्रैक पर लगातार कई बैकफ्लिप करते हुए देखा जा सकता है.  
मिशा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
यानी वो खुद ये सोचकर अब हैरान हो रही है कि उसने ये कैसे कर लिया.

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 172, 997 लाइक्स मिल चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग लड़की की इस कलाबाजी के कायल हो गए हैं.

लोग ना केवल इसे शेयर कर रहे हैं बल्कि कमेंट्स और रिएक्शन का सिलसिला भी चल रहा है. लोग इसे टैलेंट का पावरहाउस कह रहे हैं.


Tags: