जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर वैसे तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. लेकिन, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं और उनके मुंह से एक ही बात निकलता है, ' ओ भई क्या बात है?' एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दूल्हे का जुनून देखकर लोग दंग रह गए. हो सकता है इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी हैरान हो जाएं. इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं.

किसी भी लड़के और लड़की के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है. आमतौर पर इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग कई तरह की तैयारियां करते हैं और योजना बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी कई बार इसके चर्चे होते हैं. लेकिन, एक शख्स ने अपनी शादी के लिए जो किया उसे देखकर लोग सन्न रह गए. जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं किस तरह एक दूल्हा पानी को पार करते हुए शादी करने के लिए जा रहा है. आगे-आगे दूल्हा है और पीछे-पीछे बाराती. तो सबसे पहले आप इस मजेदार वीडियो को देखें…


Tags: