जब सासू मां से दूल्हे ने कह दी ऐसी मजेदार बात, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
सासू मां से दूल्हे ने कह दी ऐसी बात
Bride Groom Video: अभी शादियों का सीजन चल रहा है और सोशल मीडिया में जमकर विवाह से जुड़े वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं. इनमें कुछ वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे तो कुछ खूब हंसाएगे. इस समय एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है जिसे देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ही है, हालांकि इसमें जो कुछ नजर आता है शायद ही पहले देखा होगा. मजेदार वीडियो कुछ ही समय में लाखों बार देखा जा चुका है और बड़ी तादाद में लोगों ने इसे पसंद भी किया है.
जब सासू मां से दूल्हे ने कह दी मजेदार बात
सामने आए चंद सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात पहुंच चुकी हैं. विवाह से जुड़ा सभी रस्में भी पूरी हो चुकी हैं और अब दुल्हन अपने पतिदेव के साथ ससुराल जा रही है. हालांकि इस बीच ऐसा कुछ हुआ देखकर बहुत हंसी आती है. दरअसल दुल्हन ससुराल जाने के लिए जैसे अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचती है तब वो उसे खूब दुलार करती हैं. वो उसके गाल को चूमती हैं. मजेदार है कि ये देखते ही दूल्हा तुरंत मजाक के मूड में आ गया. वो सासू मां से खुद को भी किस करने के लिए कहता है, और इतना सुनते ही सासू दूल्हे राजा को भी चूमकर स्नेह जताती हैं. वीडियो ये दृश्य देखने सबसे ज्यादा मजेदार लगता है.
यहां देखें वीडियो-
वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है. मजेदार वीडियो पिछले कुछ समय से जमकर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है. वीडियो को यहां अभी तक 95 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लाखों बार देखा जा चुका है.