आमतौर पर ऐसा ही देखा जाता है कि इंसान डॉग्स की मदद करता है लेकिन कई दफा कुछ ऐसा देखने को मिलता कि इंसान भी हैरान हो जाता है। ऐसा ही हुआ स्कॉटलैंड के ग्लासगो में, यहां भयंकर बारीश के बाढ़ के पानी में दो महिलाओं की कार फंस गई थी। फिर एक कुत्ता और उसकी महिला ऑनर मदद करने के लिए आगे आए।

कमर तक भरा छा पानी
दरअसल सड़क पर पानी भरने के कारण उनकी कार फंस गई थी। उसी दौरान पास से एक महिला अपने कुत्ते के साथ वॉक कर रही थी। कार में फंसी दोनों महिलाएं घबराई हुई थी। पानी कमर तक भर चुका था और वो कुछ नहीं कर पा रही थी।
Full View

दोनों ने लगाया कार को धक्का
महिला ने कार को धक्का लगाकर पानी से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। उसके साथ-साथ उनका डॉगी भी कार को धक्का लगाने लगा। पानी इतना ज्यादा था कि वो तैरते-तैरते धक्का लगा रहा था। इस महिला का नाम लॉरी है और वो एक ट्रेन ड्राइवर हैं। डॉगी का नाम पुक है।
Tags: