सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक खतरनाक वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियोज जानवरों की लड़ाई (Animals Fight) के होते हैं तो कुछ सांपों की फाइट के वीडियोज शेयर किए जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो देख लोगों के दिलों की धड़कनें थम सकती हैं. इस वीडियो में सांप और नेवले को आपस में भिड़ते (Fighting) हुए देखा जा सकता है. दोनों ही एक दूसरे को जान से मार डालने पर उतारू हैं.

दोनों बने एक दूसरे की जान के दुश्मन

इस वीडियो में अलग-अलग जगहों की फाइट को एक साथ मर्ज किया गया है. आप जानते ही होंगे कि सांप (Snakes) और नेवले को एक दूसरे का जानी दुश्मन माना जाता है. ये वीडियो इस बात का पक्का सबूत देते हैं. पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को जरूर देखें...

कोई भी हार मानने को तैयार नहीं

वीडियो में दिखाई गईं सारी क्लिपिंग्स में कोई भी एक दूसरे से हार मानने को तैयार नहीं है. ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि जीत (Winner) किसकी होगी, आखिर ये जिंदगी की बाजी कौन जीतेगा? हालांकि वीडियो (Trending Video) को देखकर ये पता लगाना काफी मुश्किल है कि किसने किसको हराया. दोनों ही एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश करते दिखाई दिए.

वायरल हुआ वीडियो

Full View

आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को कई बार देखा जा चुका है. इतना ही नहीं कई यूजर्स (Social Media Users) ने वीडियो को लाइक भी किया है. कमेंट सेक्शन में भी लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया (Reactions) देते नजर आए. कुछ को डर लगा तो कुछ को ऐसे मुकाबले देखकर मजा आया.


Tags: