धरती के इस रहस्यमयी जगह से लगातार निकल रहा है पानी, जानिए वजह

धरती रहस्यों से भरी हुई है जिनके बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश में जुटे हैं

Update: 2021-11-21 15:06 GMT
धरती के इस रहस्यमयी जगह से लगातार निकल रहा है पानी, जानिए वजह
  • whatsapp icon

जनता से रिश्ता  वेबडेस्क |   धरती रहस्यों से भरी हुई है जिनके बारे में वैज्ञानिक जानने की कोशिश में जुटे हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ रहस्यों के बारे में पता तो लगा लिया है, लेकिन अभी भी कई रहस्यों से पर्दा नहीं उठ सका है। आईए जानते हैं एक ऐसे ही अनसुलझे रहस्य के बारे में जो हजारों साल से बरकरार है।

फ्रांस के बरगंडी प्रदेश में एक रहस्यमयी जगह है जो आज भी अनसुलझा सवाल है। देश के टोनेरे नामक शहर में जमीन से हर सेंकेड 300 लीटर से अधिक पानी निकल रहा है। हजारों साल से लगातार निकल रहा पानी आज भी रहस्य है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने आज तक इसके स्त्रोत का पता नहीं लगा पाया है। इस निकलने वाले पानी के स्त्रोत की जानने की बहुत कोशिश की गई, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। अब यह बड़ा सवाल है कि आखिरी धरती से लगातार निकल रहे इस पानी का स्त्रोत क्या है।
लगातार निकलता है पानी
फ्रांस के शहर में टोनेरे में जमीन से निकलने वाले इस पानी को फॉसे डियोनी स्प्रिंग के नाम से लोग जानते हैं। फॉसे डियोनी स्प्रिंग से हर सेकेंड धरती से 300 लीटर पानी निकलता रहता है। बारिश की मौसम की बात करें, तो यहां से 3000 लीटर से अधिक पानी प्रति सेकेंड निकलता है। बरसात में आखिर अचानक इतना अधिक पानी कहां से आने लगता है? वैज्ञानिक आज तक इस रहस्य का भी नहीं पता लगा पाए।
फ्रांस के लोग इस रहस्यमयी झरने को भगवान का चमत्कार मानते हैं। कहा जाता है कि रोमन लोग इस झरने का पानी पीते भी थे। 17वीं सदी के दौरान इस झरने में स्नान भी करते थे। इसके बाद 18वीं सदी में वैज्ञानिकों ने इस झरने के स्त्रोत के बारे में जानने की कोशिश की, तो पता चला कि इस झरने में तलहटी नहीं है।फॉसे डियोनी स्प्रिंग झरने का स्त्रोत खोजने की बहुत कोशिश की गई। बताया जाता है कि इस झरने के अंदर जो भी गया वह लौटकर नहीं आया। इस स्त्रोत को खोजने गए लोगों की इसमें डूबने से मौत हो गई। इसमें गए कई गोताखोरों की भी मौत हो चुकी है



Tags:    

Similar News