Viral Photo: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी राज शेखर (Raj Shekhar) ने हाल ही में खाना पकाने में अपना हाथ आजमाया और ट्विटर पर अपनी रसोई से एक तस्वीर भी साझा की. हालांकि, चील की आंखों वाले सोशल मीडिया यूजर्स ने यह नोटिस किया कि तस्वीर में कुछ सही नहीं था. जब IAS राज शेखर ने रविवार को पोहा पकाते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, तो ट्विटर यूजर्स यह देखकर खुश हो गए.
सूट-बूट पहनकर IAS अधिकारी ने बनाया पोहा
हालांकि, उनके खाना पकाने वाले बर्तन के नीचे गैस बर्नर नहीं जल रहा था. इस पर IAS अधिकारी को लेकर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ हल्के-फुल्के मजाक का निशाना भी बनाया. हालांकि कुछ यूजर्स उनके बचाव में आए, यह बताते हुए कि पोहा पकने के बाद गैस बंद कर दी गई होगी.

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने पकड़ ली गलती
कानपुर के कमिश्नर राज शेखर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'कृपया मुझे शुभकामनाएं दें. खाना पकाने में मैं अपनी किस्मत आजमा रहा हूं. गृह मंत्री (पत्नी) के मार्गदर्शन में नाश्ते के लिए पोहा तैयार कर रहा हूं.' इस दौरान आईएएस अधिकारी ने सूट पहना हुआ था और कान में ईयरफोन लगाया हुआ था. इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स के कई कमेंट्स आए. एक यूजर ने लिखा, 'गैस तो जला लेते सर जी'. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लोग तारीफ करने के बजाए कमी निकालने पर जुट गए हैं.'
Tags: