जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जिस घर के सदस्य सरकारी कर्मचारी होते हैं, उसके अलग ही ठाठ होते हैं. सरकारी नौकरी वाले लड़कों के लिए शादी का ऑफर भी खूब आते हैं. इतना ही नहीं, परिवार का हर सदस्य चाहता है कि उसके घर के बच्चे सरकारी नौकरी करें. सरकारी नौकरी यदि पुलिस विभाग की हो तो सोने पे सुहागा माना जाता है. कुछ ऐसा ही एक सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है.

बेटे को लगी सरकारी नौकरी तो मां-बाप हुए खुश

इंटरनेट पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटे को सरकारी नौकरी लग जाती है और उसके पिता ज्वाइनिंग लेटर को खोलकर पढ़ रहे होते हैं. यह दृश्य बेहद ही भावुक रहा, जब एक पिता अपने बेटे की नौकरी का लेटर देखा. शेयर किए गए वीडियो में जानकारी दी गई है कि बेटे को सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगी होती है.
वीडियो इंटरनेट पर जमकर हुआ वायरल
इस दौरान पिता के साथ मां भी वहीं बैठी होती है. जिसके चेहरे की मुस्कान दिल को छू लेने वाली होती है. इंस्टाग्राम पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. वायरल होने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर विशाल गोस्वामी ने शेयर किया है. इसे करीब डेढ़ लाख लोगों ने लाइक किया है. लोगों ने कमेंट बॉक्स में बधाइयां दी.


Tags: