जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनियाभर में आपको कई प्रतिभाशाली लोग मिल जाएंगे जिसकी प्रतिभा को देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे।ऐसी ही एक प्रतिभा का वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में एक नाव वाला है जो बहुत ही सुरीली आवाज में गाना गा रहा है। आप सुन सकते हैं उसकी आवाज कितनी मधुर है। वैसे आवाज इतनी अधिक मधुर है कि आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा नेअपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।


जी दरअसल इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'बनारस के घाट पर, एक प्रतिभावान युवक अपनी गायन कला से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते हुए। ईश्वर इस प्रतिभावान युवा को हर ऊंचाई प्रदान करें।' केवल यही नहीं बल्कि आईपीएस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कई बड़े-बड़े सिंगर्स को टैग भी किया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में नाव पर बैठा हुआ एक शख्स बड़ी ही सुरीली आवाज में बेहतरीन गाना गा रहा है।


इस दौरान उसकी जो आवाज है और उसके गाने को सुनकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह शख्स हर रोज सिंगिंग की प्रैक्टिस करता होगा। इस समय सोशल मीडिया पर यह वीडियो धूम मचा रहा है। इस वीडियो को सभी बहुत पसंद कर रहे हैं। वैसे कई लोग है जो इस वीडियो को देखकर नाव वाले की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो ने सभी को खुश कर दिया है जो आप इस वीडियो के कमेंट्स में देख सकते हैं।


Tags: