जनता से रिश्ता वेबडेस्क|  सोशल मीडिया पर शादियों के भी मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है. तो वहीं, कई वीडियो तो ऐसे होते जिन्हें देखने के बाद हम इमोशनल हो जाते हैं. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे.

शादी (Indian Wedding) हर लड़की की जिंदगी में सबसे खास और यादगार दिन होता है. लड़की और उसके घर वालों के लिए ये दिन जितनी खुशी होती है, उतना ही दुख दु्ल्हन और उसके परिवारवालों को एक दूसरे से बिछड़ने का होता है. इसी से जुड़ा एक क्लिप इन दिनों सामने आया है. जिसे देखकर आपकी आंखे नम हो जाएंगी.
ये देखिए वीडियो

वीडियो में देख ऐसा लग रहा है कि यह एक मुस्लिम शादी है. जिसमे एक दुल्हन शादी के लाल जोड़े में सजी बैठी हुई है और अपने निकाह के कागजात पर सिग्नेचर करती हुई नजर आ रही है. जैसे ही निकाह खत्म होता है वो अपने पिता के से गले लगकर फूट-फूटकर रोती है. दुल्हन और उसके पिता को रोते हुए देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जाती हैं.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने वायरल होने के बाद हर कोई इमोशनल है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई इमोशनल है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इस सीन को देखने के बाद मेरी आंखे नम हो गई.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इमोशनल वीडियो को इंस्टाग्राम पर bridal_glow_by_hashmat नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक जहां इस वीडियो पर हजारों व्यूज है तो वहीं सैकड़ो लोगों ने इस वीडियो लाइक किया है.


Tags: