सोशल मीडिया की दुनिया में मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का अपना अलग ही रसूख है. दरअसल तमाम कामों में मशगूल रहने के बाद भी आनंद महिंद्रा लोगों के साथ अपने विचार साझा करने का वक्त निकाल ही लेते हैं. जिन पर उन फॉलोअर्स भी तेजी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हैं. इस बार आनंद महिंद्रा ने एक भारतीय-अमेरिकी आदमी की कार पर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की है.

एक वीडियो के मुताबिक इस वीडियो में दिख रही ये कार एक "प्योर गोल्ड की फेरारी" है, जो कि सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है. इस कार में दो आदमी बैठे हैं, जो सड़क पर लोगों को देखकर उन्हें चलाने के लिए तैयार हो रहे हैं. इसके साथ ही इस वीडियो में एक महिला को हंसते हुए भी सुना जा सकता है, जब कार चलाने वाला शख्स कार की छत को छिपा देता है. वीडियो में सुनाई देता है, "शुद्ध सोने की फेरारी कार के साथ भारतीय अमेरिकी."
आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो-
आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "मुझे नहीं पता कि यह सोशल मीडिया पर आखिर क्यों वायरल हो रहा है, जब कि यह एक सबक है, कि जब आप अमीर हैं तो आपको अपना पैसा ऐसे खर्च नहीं करना है…" आनंद महिंदा के इसी पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स भी सहमत नजर आए. एक यूजर ने कहा, "वाकई यह एक सबक भी हो सकता है कि" अपने पहले ही अभियान में कैसे उलझे रहें, "यह सुझाव देते हुए कि धन का दिखावा इंसान के लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकता है.


Tags: