कारखाने में काम करने वाले लड़का का वीडियो हुआ वायरल

व्यक्ति के अंदर अगर प्रतिभा है तो वो कभी न कभी सामने आ ही जाती है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं।

Update: 2021-09-17 11:27 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |   व्यक्ति के अंदर अगर प्रतिभा है तो वो कभी न कभी सामने आ ही जाती है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं। जिनमें कभी भिखारी तो सब्जी बेचने वाला या कोई गरीब अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आता है। कई बार ऐसे लोग सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर काफी मशहूर भी हुए हैं। अब इसी से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का 'बाजीगर' गाने का रीमेक गा रहा है। इस गाने के बोल हैं 'कारीगर ओ कारीगर'। लड़के ने जिस अंदाज में गाना गाया उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उसकी आवाज बेहतरीन है। लोग इस आवाज पर फिदा हो गए। लोगों के रिएक्शन से ये बात साफ है कि वो इस लड़के को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं।लोग इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-'कारीगर नहीं कलाकार हैं आप'। वहीं, दूसरे ने लिखा-'क्या आर्टिस्ट है यार'। लोग इस लड़के के हुनर की सराहना कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'giedde'नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 2500 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं





Similar News

-->