Video: लड़के ने किया मदद लड़की को छेड़खानी से बचाने के लिए, बोलती हो गई बंद

लड़कियों को अक्सर यह डर होता है कि वह अकेली होती हैं तो लड़के बदतमीजी और छेड़खानी कर सकते हैं

Update: 2021-07-22 06:11 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  लड़कियों को अक्सर यह डर होता है कि वह अकेली होती हैं तो लड़के बदतमीजी और छेड़खानी कर सकते हैं. हालांकि आजकल की लड़कियों में ऐसा डर बेहद कम ही रह गया है, क्योंकि उनकी आत्मशक्ति और आत्मबल पहले से कहीं ज्यादा गुना बढ़ गया है. वह इतनी सक्षम हो चुकी हैं कि अकेले ही सबक सिखाने के काबिल हैं. हालांकि, कई बार उनके दोस्त ऐसे मामले में शामिल होकर उनका सपोर्ट करना चाहते हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनटे पर वायरल हो रहा है.

लड़की को छेड़खानी से बचाया
कुछ लड़कों का मानना है कि सभी लड़के ऐसे नहीं होते, कई लड़के ऐसे भी होते हैं जो छेड़खानी के खिलाफ होते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाला एक वीडियो इसका एक उदाहरण दर्शाता है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की सड़क पर अकेली जा रही होती है तो तभी कुछ लड़के उसे परेशान और छेड़खानी करने की कोशिश कर रहे होते हैं. तभी वहां एक लड़का अचानक आ जाता है और लड़की के कंधे पर हाथ रखकर चलने लग जाता है.
लड़के ने कुछ ऐसे की मदद
वह अनजान लड़का कौन होता है, यह लड़की को भी नहीं पता होता. लेकिन छेड़खानी करने वाले लड़के यह देखकर डर जाते हैं और वहां से भाग जाते हैं. उसके बाद लड़की के साथ वाला लड़का हाथ जोड़कर माफी मांगता है और आगे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चला जाता है. अराजकतत्वों से बचाने के लिए आए लड़के को देख लड़की बेहद हैरान हो जाती है और भावुक हो जाती है. इस वीडियो को 75 लाख व्यूज मिले हैं, जबकि 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है.


Tags:    

Similar News