यूक्रेन का किसान ट्रैक्टर से खींच ले गया रूसी टैंक! पीछे-पीछे दौड़ता रह गया सैनिक

Update: 2022-03-03 06:24 GMT

रूसी आक्रमण के बीच यूक्रेन के लोगों की बहादुरी की कहानियां भी इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में हैं। यूक्रेन के सीमावर्ती शहरों से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जहां रूसी सेना को स्थानीय लोगों का सामना भी करना पड़ रहा है। हाल में आए एक अन्य वीडियो में एक शख्स रूसी टैंक के सामने खड़े होकर उसे रोकने का प्रयास करता नजर आता है। एक किसान इसमें ट्रैक्टर के जरिए रूसी टैंक को लेकर भाग रहा है। ऐसी भी खबरें आई है कि अमेरिका, ब्रिटेन जैसे कई देशों में रह रहे यूक्रेन के युवा वापस अपने देश लौटने की तैयारी कर रहे हैं ताकि रूसी सैनिकों के खिलाफ जंग में शामिल हो सकें।

राजधानी कीव में भी रूसी सैनिकों को कई जगहों पर लोगों के हमले का सामना करना पड़ा है। इस बीच पश्चिम और कई देशों ने यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को फटकार लगाई है। अमरेका सहित पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंधों की घोषणा भी की है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिलहाल इन सबकी अनदेखी करते नजर आए हैं।

Similar News

-->