आपने शेर को टीवी पर या जू में देखा होगा. अगर बहुत किस्मतवाले होंगे तो वाइल्डलाइफ सफारी या किसी जंगल में जब आप घूमने गए होंगे तो आपने उनके देख लिया होगा. चाहे जैसे भी, शेर (Lions encounter video) की एक झलक ही देखना अद्भुत अनुभव होता है. उससे भी बड़ी बात ये कि जब शेर अपने इलाके में किसी को घूमते देखता है तो उसके कभी भी हमला करने का डर बना रहता है. ऐसे ही कुछ डरावने अनुभवों से जुड़ा एक वीडियो (Lions spotted by tourists in jungle viral video) यूट्यूब पर वायरल हो रहा है.

क्लॉज नाम के एक यूट्यूब चैनल ने पिछले साल सितंबर में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 6 ऐसे मौकों से जुड़ी क्लिप्स हैं जब जंगल में घूमने गए पर्यटकों का सामना शेर से हो गया. ये क्लिप्स इतनी खतरनाक हैं कि अगर ये कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुए होते तो इन पलों के बारे में यकीन कर पाना मुश्किल होता. इन क्लिप में कोई जिंबाब्वे के जंगल (Lions encounter by tourists video) में घूम रहा तो कोई कहीं और. सारी ही क्लिप में दो बातें कॉमन है, एक तो शेर और दूसरा लोगों में उनका खौफ. नीचे देखें वायरल वीडियो.
बेहद खौफनाक हैं ये वीडियो
वीडियो (6 chilling Lion Encounters) की पहली क्लिप जिंबाब्वे की है. यहां कुछ पर्यटक एक जीप में सवार होकर जंगल की यात्रा करने निकले हैं जब अचानक उन्हें एक शेर नजर आता है. हैरानी की बात ये है कि शेर उनकी गाड़ी का पीछा करते दिखाई देता है. अगली क्लिप साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क की है. यहां कुछ पर्यटक सड़क के रास्ते अपनी कार से जाते रहते हैं जब उन्हें अचानक एक बेहद विशाल आकार का बब्बर शेर चलते दिख जाता है. शेर, कार के बगल में चलता दिख रहा है और वो कार की ही हाइट का लग रहा है. अचानक शेर कार के चलने से झुंझला जाता है और उनकी ओर देखकर गुर्राने लगता है. इनमें से सबसे खतरनाक वीडियो तीसरे नंबर का है जो क्रूगर नेशनल पार्क का ही है. एक शख्स कच्चे रास्ते पर शेर के पंजे के निशान देखते हुए आगे बढ़ता दिख रहा है. वो एक जगह आकर गाड़ी रोकता है और पंजे के निशान को देखने के लिए उतरता है जब उसे कुछ ही दूरी पर शेरों का एक बड़ा झुंड दिख जाता है. शख्स तुरंत अपनी गाड़ी की ओर भागता है और मोड़कर वहां से निकल जाता है.
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
यूट्यूब पर इस वीडियो को 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. बहुत से लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. लोगों ने कहा कि जंगल में बिना छत वाली गाड़ी में यात्रा करना वैसे ही खतरनाक है, ऊपर से शख्स जंगल में नीचे उतर जाता है. एक शख्स ने कहा कि शेर को वीडियो में ही गुर्राते देखना डरावना अनुभव है, जिन लोगों के सामने उसने गुर्राया, उन्हें कैसा लगा होगा


Full View


Tags: