जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें शादी के दौरान दूल्हा या फिर दुल्हन अजीबोगरीब हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गए. शादियों के दौर में कई बार ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं. कुछ मजेदार होती हैं तो कुछ चौंका देने वाली. कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं और फिर वरमाला का रस्म शुरू हो जाता है.

शादी में दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई छीना-झपटी
दूल्हा और दुल्हन को एक-दूसरे को वरमाला पहनाना होता है. जैसे ही दुल्हन वरमाला डालने का प्रयास करती है तो उसी वक्त दूल्हा भी वरमाला डालने लग जाता है. ऐसे में दोनों के बीच पहले वरमाला डालने की रेस जैसे शुरू हो जाती है. पूरा दृश्य देखकर लगता है मानो कि दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से छीना झपटी कर रहे हैं.

वरमाला के वक्त खूब लगे ठहाके
इसी में दूल्हा के सिर पर वरमाला पड़ा रह जाता है. फिलहाल, कुछ सेकंड का यह वीडियो लोगों को खूब मजेदार लगा. इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो को 8 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट करके मजा ले रहे हैं. ऐसे ही कई शादियों के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.


Tags: