ट्रांसफॉर्मेशन देख दुनिया हैरान, 40 सेकंड में लड़का बना लड़की, देखें VIDEO

दुनिया के एक्सपर्ट डॉक्टर्स भी शॉक्ड रह गए

Update: 2023-06-20 11:38 GMT
दिल्ली। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख हर शख्स हैरान है। दरअसल एक युवक महज कुछ सेकंड में ही महिला बन गया। यह कारनामा देखदुनिया के एक्सपर्ट डॉक्टर्स भी शॉक्ड रह गए। इतना परफेक्ट ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी कारनामे पर तालियां बजने लगे।
दरअसल यह ट्रांसफॉर्मेशन एक मेकअप आर्टिस्ट ने कर दिखाया है। उसने एक दाढ़ी वाले इंसान को नया रूप देकर महज कुछ सेकेंड में ही कायाकल्प कर खूबसूरत महिला बना दिया। बंदे ने मेकअप से खुद को लड़की के रूप में ढाल लिया, जिसका वीडियो बहुतों को हजम नहीं हो रहा। कुछ यूजर्स का कहना है कि ये लोग लड़कों की भावनाओं से खेल रहे हैं।
बता दें कि यह वीडियो 43 सेकंड्स का है जिसकी शुरुआत बंदे द्वारा अपनी दाढ़ी को ट्रिम करने से होती है। इसके बाद वह आंखों में लेंस लगता है और फिर बारी आती है मेकअप की। जी हां, महिला मेकअप आर्टिस्ट जैसे-जैसे शख्स का मेकअप करते जाती है, वह लड़की के रूप में ढलता जाता है। फिर पूरी तरह से तैयार होने के बाद लड़का बिल्कुल लड़की लगने लगता है। यकीनन, बंदे को पहली बार देखने वाला कोई भी इंसान उसे महिला ही समझ लेगा। वैसे आप तो कंफ्यूज नहीं हुए। गौरतलब है कि केरल के कोल्लम जिले में चमायाविलक्कू उत्सव मनाया जाता है। इसके तहत पुरुष महिलाओं के कपड़े पहनकर और उन्हीं की तरह सजकर इसमें शामिल होते हैं। ऐसा वह देवी को प्रसन्न करने के लिए करते हैं।
Tags:    

Similar News