इस शहर में 'ब्रा' की हैं लंबी दीवार, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी
आमतौर पर महिलाएं अपने स्तनों को कवर करने के लिए ब्रा का इस्तेमाल करती हैं,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आमतौर पर महिलाएं अपने स्तनों को कवर करने के लिए ब्रा का इस्तेमाल (Use of Bra) करती हैं, लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसी दीवार देखी है, जहां दूर-दूर तक आपको सिर्फ ब्रा (Bra) ही ब्रा नजर आए. अगर आपको यह सुनकर हैरानी हो रही है तो हम आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां ब्रा की एक लंबी दीवार (Long Bra Wall) है और इसकी रोचक कहानी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है. दरअसल, दुनिया का यह देश न्यूजीलैंड (New Zealand) है और यहां स्थित ब्रा की दीवार को Cardona Bra Fence के नाम से जाना जाता है. कार्डोना ब्रा फेंस एक ऐसी जगह है, जहां आपको हर साइज, शेप और पैटर्न के ब्रा मिल जाएंगे. ब्रा की इस दीवार (Bra Wall) को देखने के लिए पर्यटकों का हुजूम उमड़ता है. चलिए जानते हैं इसकी दिलचस्प कहानी.