जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Amazing Video: अगर आपने स्पाइडरमैन फिल्म देखी होगी, तो आपको पता होगा कि स्पाइडरमैन बिना किसी सहारे के आराम से दीवार पर चढ़ सकता है. किसी भी आम इंसान के लिए ऐसा करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन काम है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे. इस वीडियो में एक शख्स बिना किसी सहारे के स्पाइडरमैन की तरह दीवार पर चढ़ता दिखाई दे रहा है.

स्पाइडरमैन की तरह दीवार पर चढ़ता है शख्स
शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है. वीडियो में एक शख्स फुल स्पीड में दौड़कर आता है और एक बंगले में चढ़ता दिखाई देता है. शख्स स्पाइडरमैन की तरह दीवार पर चढ़ता नजर आता है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं.
वीडियो में शख्स की फुर्ती और दीवार पर चढ़ने का तरीका देख लोग हैरान रह गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स थोड़ी दूर से दौड़कर आता है फुल स्पीड में दीवार पर चढ़ना शुरू कर देता है. शख्स बिना किसी सहारे के दूसरी मंजिल पर पहुंच जाता है. आपने अक्सर फिल्मों में ऐसे सीन देखे होंगे, लेकिन यह रियल में ऐसा हुआ है. देखें वीडियो-
वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग
आप देख सकते हैं कि शख्स बिना किसी सेफ्टी किट के बिजली की रफ्तार से दीवार पर चढ़ता है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर parkour_tribe नामक आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'जिस तरह शख्स दीवार पर चढ़ता है, वह अवास्तविक है.' वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं 20 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक कर लिया है.


Tags: