घर आए मेहमानों का नन्हें बच्चे ने किया ऐसा स्वागत, FUNNY VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है,

Update: 2022-12-20 14:18 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक शेख के घर पर कुछ मेहमान आए हैं। सभी लोग उनके स्वागत में जुटे हैं। महिलाएं किचन में लजीज व्यंजन बनाने में मशगूल हैं। वहीं, घर के पुरुष वर्ग मेहमानों की खातिरदारी में लगे हैं।


तभी किचन से आवाज आती है। खाना बनकर तैयार है। सभी लोग डायनिंग टेबल पर आ जाएं। सभी लोग डिनर के लिए एक जगह एकत्र होते हैं। उसी समय घर के छोटे बच्चे आते हैं और उनकी पसंद पूछते हैं। फिर वे बच्चे किचन में जाते हैं और किचन से बारी-बारी खाना लेकर आते हैं। उनके साथ एक नन्हा बच्चा गिलास लेकर आता है।
वह आकर अरबी में पूछता है-आप में गेस्ट कौन है ? यह सुन सभी लोग हंसने लगते हैं। उनमें से एक बोलता है-आज का गेस्ट मैं हूँ। यह सुनते ही छोटा बच्चा बोलता है-तुम्हारा स्वागत नहीं है। बच्चे की यह बात सभी पूछते हैं- क्यों ?
उसके बाद छोटा बच्चा बोलता है-मेरी मां किचन में हैं और कल से काम कर रही हैं ? आप सभी जल्दी से खाओ और अपने घर जाओ। यह सुन सभी लोग हंसने लगते हैं। बच्चे की भाषा से पता चलता है कि यह वीडियो किसी अरब देश का है। सभी लोग अरब के शेख दिख रहे हैं। शेख की गेटअप में हैं। वहीं, सभी लोग अरबी में ही बात कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News