'इंटरनेट की दुनिया' में आए दिन जानवरों से जुड़ा वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि जानवरों से जुड़े कंटेंट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कंटेंट में से एक है. अक्सर जानवरों से प्यार करने वाले अपने मोबाइल और लैपटॉप की मेमोरी उनके ही वीडियो और तस्वीरों से भरे रहते हैं. हाल ही के दिनों मे एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसे देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा.

वीडियो में दो शेर एक पानी के गड्ढे के पास सैर करते दिख रहे हैं. दोनों अपनी सैर के दौरान इस कदर मशगूल हैं कि उन्हें आसपास का कुछ पता नहीं होता और तभी कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे.
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेर आराम से टहल रहे होते है. दोनों अपनी सैर करने में इस कदर मशगूल हैं कि उनमें से एक का पैर अचानक से फिसल जाता है और वो पानी के गड्ढे में गिर जाता है, लेकिन, उसके बाद शेर खुद को संभालता है और तैरते हुए किनारे की ओर आता है और फिर पानी से बाहर निकल जाता है.
ये देखिए वीडियो
इस वीडियो को @hopkinsBRFC21 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ' म्हारा क्या मतलब है मैं गिर गया? मैं बस तैरने जा रहा था…खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को दस हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग ना सिर्फ इन्हें एक दूसरे को शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं.
लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ' इसे कहते हैं गिरकर संभलना.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,' एक अनाड़ी तो दूसरा खिलाड़ी.' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ' सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले दो दोस्त.


Tags: