दोस्ती की ऐसी मिशाल जिसे देख आप हो जाएंगे हैरान, देखें वायरल VIDEO...

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Update: 2020-11-13 05:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। साथ ही आप आश्चर्य व्यक्त करेंगे। इस वीडियो में चिंपैंजी और कछुए की दोस्ती देखने लायक है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की दोस्ती बहुत पुरानी है। ऐसा भी लगता है कि मानो कछुआ उस पार्क से वाकिफ है और वह रोज पार्क में आता जाता रहता है।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी पार्क में एक चिंपैंजी सेब खा रहा है। उसके बगल में एक अन्य चिंपैंजी भी है। साथ ही एक कछुआ भी है। चिंपैंजी रिलैक्स मुद्रा में बैठकर सेब खा रहा है और कछुए को भी खिला रहा है। जबकि दूसरा चिंपैंजी कछुए को दुलार कर रहा है। इस दौरान चिंपैंजी एक बाईट खुद खाता है और एक बाईट कछुए को खिलाता है। वहीं, दूसरा कछुआ सांकेतिक भाषा में कछुए को खाने की सलाह दे रहा है। इसके लिए वह कछुए के पास आकर सिर हिलाकर कुछ समझाता है। वीडियो बेहद ही दर्शनीय है। इससे पहले भी चिंपैंजी ने कई बार मानवता की मिशाल पेश की है। विशेषज्ञों की मानें तो चिंपैंजी सबसे समझदार जानवरों में से एक है। चिंपैंजी की सेंस ऑफ ह्यूमर इंसानों से मिलती जुलती है।

इस वीडियो को Earth's Beauty ने शेयर किया है

इस वीडियो को Earth's Beauty ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- शेयरिंग इज़ केयरिंग। साझा करना ही देखभाल है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 29 हजार बार देखा गया है। वहीं, 1700 लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और 300 लोगों ने रीट्वीट किया है। कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने चिंपैंजी की जमकर तारीफ की है।


Tags:    

Similar News