जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियोज वायरल (Viral Videos) हो जाते हैं, जिन्हें देख कर दिल खुश हो जाता है. एक ऐसा ही वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा 'दुनिया के सबसे छोटे पक्षी' को दाना खिलाते नजर आता है. कहते हैं कि बच्चों का दिल एकदम साफ होता है. वे जो भी करते हैं, सच्चे दिल से करते हैं. वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. बच्चा, पक्षियों को दाना खिलाते हुए बहुत खुश नजर आता है. वैसे तो सोशल मीडिया पर आपने तमाम तरह के वीडियोज देखे होंगे, जिसमें से कुछ बेहद ही मजेदार होते हैं तो कुछ हैरान करने वाले भी होते हैं, पर ऐसे वीडियोज लोगों का दिल जीतने वाले होते हैं.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा अपने घर की रेलिंग पर बैठा हुआ है और अपने हाथ में एक छोटी सी कटोरी जैसी कोई चीज ली हुई है, जिसमें चिड़ियों का दाना है. इस दौरान चिड़ियां उड़ती हुईं आती हैं और उसके हाथ पर बैठकर मजे से दाना खाने लगती हैं. हालांकि कौन पहले दाना खाएगा, इसको लेकर वो एक दूसरे से भिड़ भी जाती हैं. वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि ये चिड़ियां 'हमिंगबर्ड' हैं, जिन्हें दुनिया का सबसे छोटा पक्षी माना जाता है. आमतौर पर हमिंगबर्ड 2-2.5 इंच लंबी होती हैं, लेकिन कुछ 8 इंच लंबी भी होती हैं और इनका वजन करीब दो ग्राम से लेकर 20 ग्राम तक होता है.
देखें वीडियो:
महज 18 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दिल छू लेने वाले इस वीडियो (Heart Touching Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @buitengebieden नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है कि बच्चा हमिंग बर्ड्स को खिला रहा है. इसे अब तक 1 मिलियन यानी 10 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 58 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं, लोगों ने वीडियो देख कर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने लिखा है कि बच्चा कितना भाग्यशाली है, तो कोई कह रहा है कि कहीं ये सपना तो नहीं. इसी तरह एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'हमिंगबर्ड्स बहुत खूबसूरत हैं… और इस छोटे बच्चे की क्यूटनेस तो देखो'.
Tags: