कई बार कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं, जिससे आप बेहद इमोशनल हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही एक वायरल होने वाले वीडियो में देख सकते हैं, जिसमें एक कार साफ करने वाले लड़के को अचानक कार में बैठे लड़के ने अपने कुछ खिलौंने दिए और उसके साथ बातचीत की. इतना ही नहीं, दोनों ने एक साथ एक ही चिप्स के पैकेट में खाया. यह वीडियो देखने के बाद आप दिल हर बैठेंगे.

कार साफ करने वाले लड़के की मासूमियत

कार साफ करने वाला एक लड़का सड़क पर खड़ा होता है, तभी ट्रैफिक की लाइट रेड हो जाती है और वहां एक कार आ जाती है, जिसमें उसी के उम्र का एक और लड़का होता है. वह अपने कार का शीशा नीचे करता है और फिर उससे बात करने लग जाता है. उसके बाद कार में बैठा बच्चा अपने खिलौने उसे खेलने के लिए देता है. बाद में जब कार साफ करने वाला बच्चा उसे लौटाता है तो मना कर देता है.
कार में बैठे बच्चे ने गिफ्ट में दिए अपने खिलौने
इतना ही नहीं, कार साफ करने वाला लड़का वहां से चला जाता है और फिर नजदीक दुकान से चिप्स का पैकेट लेकर दूसरे लड़को को खाने के लिए देता है. इसके बाद दोनों ही उसी चिप्स के पैकेट में एक साथ खाते रहते हैं. इसी दौरान, ग्रीन लाइट हो जाती है और जब जाने लगते हैं तो दोनों एक दूसरे को टाटा भी करते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Tags: