सोशल मीडिया पर बिल्लियां (Cats) हमेशा ट्रेंड में बनी रहती हैं. यही वजह है कि इंटरनेट पर बिल्लियों से जुड़ी तस्वीरों और वीडियोज की भरमार है. कभी ये बिल्लियां अपनी क्यूट-सी हरकत से इंटरनेट की दुनिया में छा जाती हैं, तो कभी अपने स्वैग और स्टाइल से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं. इस कड़ी में बिल्ली का कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल (Cat Viral Video) हो रहा है. जिसमें बिल्ली एक शख्स को सबक सिखाती हुई नजर आती है. यूं कहें कि बिल्ली ने उससे बदला (Cat Revenge Video) लिया है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे- मान गए गुरु!
वीडियो में एक शख्स सोफे पर बैठा हुआ नजर आता है, जबकि बिल्ली खिड़की से बाहर झांक रही होती है. इसी दौरान शख्स खिड़की के पल्ले को नीचे करते हुए उसे बंद कर देता है. इस पर बिल्ली को गुस्सा आ जाता है. वह फिर से खिड़की खोल देती है. एक-दो बार ऐसा ही चलता है. इसके बाद बिल्ली शख्स को लुक देते हुए जो कुछ भी करती है, वह आपको बड़ा ही जोरदार लगेगा. तो आइए देखते हैं ये मजेदार वीडियो.
वीडियो में देखिए बिल्ली ने शख्स से कैसे लिया बदला

शख्स से बदला लेने वाली बिल्ली के इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @hopkinsBRFC21 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'ये वीडियो बिल्ली की ओर से इंसान को चेकमेट करने जैसा है.' महज 23 सेकंड की ये क्लिव इंटरनेट की पब्लिक को काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे खूब एन्जॉय कर हैं. ट्विटर पर अपलोड होने के बाद से अब तक इसे 5 हजार बार देखा जा चुका है. इस पोस्ट को पांच सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि सौ लोगों ने रिट्वीट किया है. यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं, वीडियो देखने के बाद लोग लगातार अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'जीत सुनिश्चित करने से पहले बिल्ली ने शख्स को जो लुक दिया, वो कमाल का था.' वहीं, दूसरे यूजर का कहना है कि इस वीडियो ने उसका दिन बना दिया है. इसी तरह एक अन्य यूजर ने भी बिल्ली की तारीफ करते हुए उसे स्मार्ट बताया है. कुल मिलाकर ट्विटर यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है.
Tags: