शिकारी जानवर हमेशा अपने शिकार की खोज में रहते हैं और मौका मिलते ही उन पर टूट पड़ते हैं. ये जानवर शिकार को दबोचने के लिए चालाकी और तेजी दोनों का इस्तेमाल करते हैं. खासकर, शेर, चीता बड़े जानवरों का अंदाज तो देखने लायक होता है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिनमें जानवरों को एक-दूसरे का शिकार करते देख सकते हैं. इस वीडियो में 'जंगल के राजा' को शिकार करता देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में शेर जिस तरह से भैंसों के झुंड का शिकार कर रहा है, उसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में देख सकते है कि भैंसों का एक झुंड जंगल में भटक रहा है, तभी अचानक एक शेर दौड़ता हुआ आता है. जिसे देखकर सभी भैंसे तेजी से भागना शुरू कर देती हैं. पर शेर आखिरकार एक भैंस को दबोच ही लेता है. भैंस भी अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश करती है,पर शेर के आगे उसकी एक नहीं चलती. शेर के भैंस का शिकार करते ही वहां एक और शेर आता है और दोनों मिलकर भैंस के मांस का लुत्फ उठाते हैं.


इस हैरान कर देने वाले वीडियो को ट्विटर पर Life and nature नाम के पेज पर शेयर किया गया है. ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई हैरान कर देने वाला था. लोग ना सिर्फ इस वीडियो क्लिप को एक दूसरे से शेयर कर रहे हैं बल्कि इस पर तरह-तरह के कमेंट और रिएक्शन भी दे रहे हैं. वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे.


Tags: