अपनी शादी में दुल्हन ने किया शानदार डांस, बोलीं- 'लड़की हूं अपनी बारात में नाच सकती हूं'
इस सीजन में गली और मोहल्ले में गाजे-बाजे की शोर साफ सुनी जा सकती है
शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में गली और मोहल्ले में गाजे-बाजे की शोर साफ सुनी जा सकती है। कई जगहों पर बारातियों को डांस करते देखा जा सकता है। इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप हैरान हो जाएंगे। वर्तमान समय में यह ट्रेंडिंग में है। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में डांस करने से गुरेज नहीं करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा भोपाल की सड़कों पर देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भोपाल की सड़क पर बारात निकल रही है। इसमें दुल्हन गाड़ी को बोनट पर बैठकर गाने की धुन पर जमकर ठुमके लगा रही है। यह दृश्य बेहद प्यारा है। दुल्हन के डांस से जश्न का माहौल दुगुना हो जाता है। दुल्हन के साथ घरवाले भी बल्ले-बल्ले पोज में डांस करते दिख रहे हैं।
इस वीडियो को आशीष राजपूत ने शेयर की है
इस वीडियो को आशीष राजपूत ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-लड़की हूं अपनी बारात में नाच सकती हूं - भोपाल के बैरागढ़ की भावना ने खुद की बारात में किया शानदार डांस। इस वीडियो को अब तक 40 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने दुल्हन की तारीफ की है, तो कुछ लोगों ने संस्कृति के खिलाफ बताया है।
एक यूजर नवनीत ने लिखा है- भारत कि संस्कृति व संस्कारों को विदेशी महिलाएँ अपना रही है। और हिन्दू रीति रिवाजों से भारत में आकर विवाह करती है। अगर ये ही हाल रहा तो भारत कि सभ्यता और संस्कृति को कौन अपनायेंगा। एक अन्य यूजर राजपुरोहित ने आशीष के कैप्शन पर तंज कर लिखा है-लड़की हूं अपनी बारात में नाचना व खुद की बारात में नाचना। समझ से बाहर है।