सोशल मीडिया पर शादी (Wedding Videos) के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं. दूल्हा और दुल्हन का डांस इंटरनेट पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. दूल्हा और दुल्हन के क्यूट मोमेंट वाला कपल डांस (Bride Groom Dance) हर कोई देखना चाहता है. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

डांस फ्लोर पर नाच रहे होते हैं दूल्हा-दुल्हन
वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपने दोस्तों और परिवार वालों के सामने डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आते हैं. हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा होता है कि दोनों डांस फ्लोर पर धड़ाम से गिर पड़ते हैं. बात यहीं खत्म नहीं होती है, बल्कि दोनों दूल्हा-दुल्हन को डांस फ्लोर पर गिरते देखकर रिश्तेदारों को मजा आ जाता है. वीडियो में आस-पास खड़े रिश्तेदार हंसते हुए और एंजॉय करते हुए देखे जा सकते हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर डांस कर रहे होते हैं. वहीं घर-परिवार के लोग और रिश्तेदार उनका उत्साह बढ़ा रहे होते हैं. इसमें कुछ लोग उनका धमाकेदार परफॉर्मेंस देखकर चीयर भी कर रहे होते हैं. बॉल गाउन पहने दुल्हन बेहद ही प्यारी लग रही होती है, इसी बीच दुल्हन से एक गलती हो जाती है. दरअसल, दुल्हन अपना बैलेंस खो देती है, जिससे दूल्हे का भी बैलेंस बिगड़ जाता है. देखें वीडियो-
दुल्हन को नहीं संभाल पाता है दूल्हा
वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन बैलेंस बिगड़ने के बाद नीचे झुकती है. अचानक ऐसा होने पर दूल्हा अपनी दुल्हन को संभाल नहीं पाता और फिर दोनों धड़ाम से डांस फ्लोर पर गिर पड़ते हैं. यह देखकर रिश्तेदार जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वीडियो wedding.pages नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन लिखा, 'फॉलिंग इन लव तो सुना है, लेकिन ये.'





Tags: