जनता से रिश्ता वेबडेस्क।  अक्सर हमने लोगों को गेस्ट हाउस, बैंक्वेट या घरों में शादी करते हुए देखा है, लेकिन मंदिर में बेहद कम ही लोग शादी करते हैं. वहां के वीडियो इंटरनेट पर कम ही देखने को मिलते हैं. बॉलीवुड फिल्मों में भी दूल्हा और दुल्हन को मंदिर में शादी करते हुए देखा है, लेकिन ऐसा असल में ऐसा कम ही देखा गया है. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

दूल्हे-दुल्हन ने मंदिर में यूं रचाई शादी

इंटनरेट पर वायरल होने वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन किसी मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हुए नजर आए. दोनों ने वह सभी रस्म निभाई जो, अमूमन आम शादियों में मंडप में देखने को मिलते हैं. सबसे खास बात यह थी कि जब सात फेरे लिया जा रहा था तो दुल्हन ने अपने दूल्हे का हाथ थामा हुआ था. दूल्हे ने बाद में अपनी दुल्हनिया के माथे में सिंदूर भी डाला.

हाथ पकड़कर लिए सात फेरे

दोनों को देखकर यह लग रहा था मानों दूल्हा-दुल्हन ने गुपचुप शादी रचाई है. हालांकि इसकी कोई जानकारी नहीं. सोशल मीडिया वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर मिस्टर मिसेज सिन्हा नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे कई लोगों ने लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मिस्टर एंड मिसेज सिन्हा की शादी'. इस वीडियो (Instagram Reels Video) पर कई अन्य यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी.

Tags: