12 साल की बच्ची में हैं अजब-गजब टैलेंट, प्लास्टिक की तरह सिकुड़ जाती हैं पूरी बॉडी

इन दिनों पेंसिल्वेनिया के बर्क्स में रहने वाली 12 साल की लिबर्टी बर्रिश काफी चर्चा में हैं। इतनी छोटी सी उम्र में वो दुनियाभर में अपने टैलेंट का डंका बजा रही हैं

Update: 2020-12-28 10:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| इन दिनों पेंसिल्वेनिया के बर्क्स में रहने वाली 12 साल की लिबर्टी बर्रिश काफी चर्चा में हैं। इतनी छोटी सी उम्र में वो दुनियाभर में अपने टैलेंट का डंका बजा रही हैं। उन्हें सब इलास्टिक गर्ल के नाम से जानता है। दरअसल, उनकी बॉडी इतनी फ्लेक्सिबल है कि वो कागज और प्लास्टिक की तरह सिकुड़ जाती हैं। उनको देखकर ऐसा लगता है जैसे उनकी बॉडी में हड्डी है ही नहीं। सबसे मजेदार बात तो ये हैं कि मात्र एक टीवी वीडियो देखने के बाद लिबर्टी ने मजाक में खुद को मोड़ने की कोशिश की थी। तब उन्होंने पाया कि उनकी बॉडी काफी फ्लेक्सिबल है। लिबर्टी के पेरेंट्स भी अपनी बेटी के टैलेंट से अनजान थे। अब उनके पिता ही बेटी के मैनेजर बन गए हैं। लिबर्टी के इवेंट्स उसके पापा ही फाइनल करते हैं। लोग लिबर्टी के वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं।


Tags:    

Similar News