जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Dog Attacks Mouse Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक वीडियो इतना ज्यादा तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में एक चूहा दर्जनों कुत्तों के बीच घिरा नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया है. इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है. इसमें एक चूहा किसी पार्क में कई कुत्तों के बीच फंसा हुआ दिखाई दे राह है.

चूहे के पीछे पड़े कई कुत्ते
हम सब जानते हैं कि चूहे के पीछे बिल्ली भागती है, लेकिन न्यूयॉर्क के इस पार्क में एक चूहे के पीछे ढेर सारे कुत्ते पड़ गए हैं. कुत्ते किसी शिकारी की तरह चूहे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ये कुत्ते को स्ट्रीट डॉग्स नहीं है, बल्कि पालतू कुत्ते हैं. इस दौरान कुत्ते के मालिक उन्हें रोकते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो न्यूयॉर्क के टॉम्पकिंस स्क्वायर डॉग रन का है.
वीडियो में आप देख सकत हैं कि कई सारे कुत्ते इस पार्क में टहलने आए हुए हैं. इस दौरान वहां पर कहीं से एक कुत्ता आ जाता है. इसके बाद सारे पालतू कुत्ते उस चूहे पर हमला कर देते हैं. कोई कुत्ता उस चूहे को मुंह से काटता दिख रहा है तो कोई उसे किसी गेंद की तरह मुंह से उछालता दिख रहा है. इस बीच कुत्ते के मालिक चूहे को बचाते के लिए कुत्तों को ऐसा करने से रोकते भी दिखाई दे रहे हैं. वह अपने कुत्तों को पकड़ते नजर आ रहे हैं. देखें वीडियो-
अमेरिका के पार्क में चूहों का आतंक
इसके बाद भी कुत्ते मौका पाकर चूहे को अपने जबड़े से पकड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, जिस तरह से कुत्ते उस चूहे को पकड़ते दिख रहे हैं, ऐसा लग नहीं रहा है कि वह उसे मारना चाहते हैं. बता दें कि अमेरिका के पार्कों में चूहों से लोग परेशान हैं. इनसे तमाम तरह की बीमारी फैलने का खतरा रहता है. वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है.


Tags: