जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दोस्त अगर आपके मुसीबत में काम आए तो इसका मतलब है कि वह आपका सच्चा और जिगरी दोस्त है. न सिर्फ इंसानों में बल्कि जानवरों में भी ऐसा देखने को मिला है. जब भी जानलेवा हमला होता है तो उसके साथ रहने वाले जानवर उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा, जिसे देखने के बाद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे.

अचानक मुर्गी पर बाज ने किया हमला

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गे पर अचानक बाज की नजर गई, उसने एक बाड़े में मौजूद मुर्गे पर धावा बोल दिया. कुछ सेकंड तक मुर्गा अपनी जान बचाने की कोशिश करता रहा. तभी वहां मौजूद एक मुर्गी और एक बकरी दौड़ते हुए वहां आ गई और मुर्गे को बाज से छुड़ाने का भरपूर प्रयास किया.

जान बचाने के लिए दौड़ पड़ी बकरी

बाज उस मुर्गे को लेकर उड़ने की कोशिश करना चाहता था, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका. बकरी और मुर्गी के प्रयासों के कारण मुर्गे की जान बच गई और बाज वहां से भाग निकला. पूरा वीडियो एक कैमरे में कैद हो गई. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरानी में आ जाएंगे. इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden_ ने शेयर किया है. 44 लाख बार देखे जाने वाले इस वीडियो को करीब 1 लाख 80 हजार लोगों ने लाइक किया.

Tags: