सांप, मगरमच्छ और कीडे-मकोड़े से खुद को कटवाता था ये शख्स, कमजोर दिलवाले न देखें ये खतरनाक VIDEO

सांप को देखकर अच्छे अच्छे धुरंदरों की हालत पतली हो जाती है। आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है

Update: 2020-10-03 10:10 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सांप को देखकर अच्छे अच्छे धुरंदरों की हालत पतली हो जाती है। आज आपको ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो दुनिया के खतरनाक जानवर जैसे सांप, मगरमच्छ और जंगली कीड़े—मकोड़ के साथ रहता है। इतना ही नहीं ये खुद को इन जहरीले जानवरों से कटवाता भी है। जी हां, हम बात कर कर है नया शो 'किंग्स ऑफ पेन की। आजकल यह शो काफी चर्चाओं में है। हाल ही में सामने आए इसके एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रखी है।

'किंग्स ऑफ पेन (Kings Of Pain)' दुनिया के सबसे खतरनाक शो में से एक है। इसको एडम और रॉ होस्ट कर रहे है। इसमें दोनों होस्ट खतरनाक जगलों में घूमते नजर आ रहे है। इस शो के जरिए वे बेहद खतरनाक जानवरों के साथ दिखेंगे। हिस्ट्री टीवी 18 के आधिकारिक ट्विटरह हैंडल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दोनों होस्ट सांप, स्पाइडर, और मगरमच्छ, जंगली कीड़े- मकोड़े से खुद को आराम से कटवाते नजर आ रहे है। यह शो 10 सितंबर को पहली बार टीवी पर ऑन एयर किया गया था। सप्ताह में सिर्फ दो दिन गुरुवार शुक्रवार रात 9 बजे ये टीवी पर आता है। यह शो दूसरे शो से काफी अलग है।


Tags:    

Similar News