देखें VIDEO: बुजुर्ग अंकल ने किया ऐसा डांस, की साल 2020 की सबसे द बेस्ट चीज...

सबसे पहले कोरोना, फिर लॉकडाउन, पूरी दुनिया बंद। फिर बढ़ते केस।

Update: 2020-10-13 11:15 GMT

इस साल में क्या-क्या नहीं हुआ?

सबसे पहले कोरोना, फिर लॉकडाउन, पूरी दुनिया बंद। फिर बढ़ते केस। लोगों की गई नौकरियां, घर जाने के लिए कई-कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, कई लोग साइकिलें चलाकर अपने घर पहुंचे। हर दूसरे शख्स को ये लगा कि भई क्या बेकार साल चढ़ा है। हर किसी ने 2020 को दोष दिया। लेकिन एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बुजुर्ग अंकल डांस कर रहे हैं। नाचना किसी कहते हैं कोई उनसे सीखे। और हां, हैलो… ये साल का सबसे बेस्ट वीडियो हो सकता है।

दिल डांस करना चाहिए

ये वीडियो रैक्स चैपमैन ने शेयर किया है। वो लिखते हैं कि जब दुनिया में सबकुछ बेकार हो रहा हो तो एक मिनट इन दो लोगों को देखें। और, उम्र सिर्फ एक नंबर है। न्यूज लिखे जाने तक इस वीडियो को 49 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में दिखता है कि एक लड़का सड़क पर ही गिटार बजा रहा होता है। वहीं एक अंकल आ जाते हैं। उन्होंने हाथ में छड़ी सी पकड़ रखी है। कोट पहन रखा है और वो बिंदास डांस कर रहे हैं। उनका डांस सच्ची में द बेस्ट है।

इंडियन बाबा का वीडियो भी आया सामने

इस वीडियो में एक इंडियन बाबा डांस कर रहे है। एक विदेशी शख्स गिटार बजा रहा है और बाबा मस्त हो रखे हैं।

आंसू आ गए ये देखकर

यहां तक कि लोगों ने ये भी कहा कि इस वीडियो को देखकर, इस वीडियो में गिटार बजाने वाले और अंकल का डांस देखकर उनकी आंखों में से आंसू आ गए।

नीदरलैंड्स का बताया जा रहा है वीडियो

कमेंट में लोग लिख रहे हैं कि ये वीडियो नीदरलैंड्स का है हालांकि अभी इसका को पक्का दावा नहीं किया जा सकता। एक बात तो है कि डांस इंसान को खुश रखता है। अंकल का ये डांस वीडियो बताता है कि वो खुश दिल इंसान हैं। वैसे कभी ऐसे सड़क पर डांस किया है आपने।

Tags:    

Similar News

-->