वैज्ञानिकों ने पता लगाया एक विशालकाय ग्रह का, जो बृहस्पति से भी 11 गुना है बड़ा

सालों से दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं

Update: 2021-12-10 10:35 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |  सालों से दुनियाभर के वैज्ञानिक अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों पर नजर जमाए हुए हैं। इस दौरान वैज्ञानिकों को नए-नए ग्रह भी मिलते रहते हैं। वहीं कभी-कभी अंतरिक्ष में ऐसे नजारे भी दिख जाते हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। हाल ही में वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में एक विशालकाय ग्रह का पता लगाया है जो आकार में हमारे सोलर सिस्टम के सबसे बड़े ग्रह यानी बृहस्पति से भी 11 गुना बड़ा है। इस विशालकाय ग्रह के बारे में चिली के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है।

इस विशालकाय ग्रह की तस्वीरों को देखकर वैज्ञानिक भी हैरत में हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि ये ग्रह दक्षिणी आकाश में दो चमकदार सितारों का चक्कर लगा रहा है। इस ग्रह को बी-सेंचुरी नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये ग्रह हमारी पृथ्वी से करीब 325 प्रकाश वर्ष दूर है। आईये इस रिपोर्ट में जानते हैं इस विशालकाय ग्रह के बारे में और भी हैरान कर देने वाली बातें...
चिली के यूरोपीयन टेलिस्कोप के जरिए मार्कस जॉनसन और उनकी टीम ने इस ग्रह की खोज की है। धरती से करीब 325 प्रकाश वर्ष दूर अंतरिक्ष में घूम रहा ये ग्रह गैस से भरा हुआ है। वहीं इस ग्रह का परिक्रमा पथ बृहस्पति ग्रह से 100 गुना चौड़ा है। एक अध्ययन के जरिए वैज्ञानिकों ने अपनी खोज के बारे में पूरा विवरण दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा पहली बार है जब एक गैस से भरे ग्रह को एक सितारे के आसपास खोजा गया है जो सूर्य से आकार में तीन गुना बड़ा है।
इस नए ग्रह की खोज करने वाले वैज्ञानिक मार्कस जॉनसन ने कहा 'मैंने सोचा था कि सितारों के आसपास ऐसा कोई ग्रह नहीं होगा जो रोचक होगा, लेकिन इसके आसपास कई ग्रह मौजूद हैं जो और ज्यादा रोचक हो सकते हैं।' वैज्ञानिकों ने बताया कि बी सेंचुरी सिस्टम में दो सितारे हैं- बी सेंचुरी A और बी सेंचुरी B।
वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर इन दोनों को मिला दिया जाय तो ये सूरज से 6 से 10 गुना ज्यादा बड़े हो सकते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि दोनों ही बहुत गरम हैं। वहीं मार्कस जॉनसन ने कहा कि इस ग्रह के बारे में अब तक मिली जानकारी बहुत ही अजीब है।



Tags:    

Similar News

-->