पॉकेट फ्रेंडली! शख्स ने सेलोटेप से निकाला अपने गाड़ी का डेंट, देखें कमाल का ट्रिक

amazing trick

Update: 2021-07-06 15:34 GMT

सोशल मीडिया पर आए दिन लाइफ हैक्स (Life Hacks) से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया जाता है क्योंकि ये वीडियोज ना सिर्फ यूजर का टाइम बचाते है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.

हम सभी जानते हैं कि गाड़ी पर डेंट पड़ना बड़ी ही आम सी बात है, लेकिन ये डेंट हमारे जेब को चूना बहुत तगड़े तरीके से लगाते हैं. ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर कार से डेंट निकालने के बहुत से घरेलू जुगाड़ मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 'सेलोटेप' की मदद से आप डेंट को हटा सकते हैं? अगर नहीं तो इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह सेलोटेप के सहारे कार के दरवाजे से डेंट निकाल लेता है.
पहले देखें ये वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कि एक सफेद रंग की कार के दरवाजे पर डेंट पड़ा है. इसी डेंट को हटाने के लिए शख्स सबसे पहले सेलोटेप को उस डेंट पर अच्छे से चिपकाता है और फिर अपनी पूरी ताकत से लगाकर उस टेप को अपनी तरफ खींचता है. जिसके बाद टेप के साथ-साथ डेंट भी बाहर आ जाता है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि इस जुगाड़ के जरिए हम अपने हजारों रुपए बचा सकते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं 'पॉकेट फ्रेंडली जुगाड़' . इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस जुगाड़ की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर पर @GentesSinSuerte नाम के यूजर ने शेयर किया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 17 हजार से ज्यादा व्यूज और सैकड़ो व्यूज मिल चुके हैं.
Tags:    

Similar News