गर्मी के मौसम में प्यास से इंसान तो इंसान जानवर भी बेहाल हो जाते हैं. कई जानवर तो प्यास के मारे इधर-उधर भटकते रहते हैं। हालांकि, बेजुबान होने की वजह से वे अपनी बात किसी को कह तो नहीं पाते, लेकिन भावना प्रकट कर अपनी इच्छा जाहिर जरूर कर देते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा इन दिनों सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

57 सेकंड के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक इंसान इंसानियत दिखाते हुए नन्ही सी गिलहरी को बोतल से पानी पिला रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही वायरल हो गया, जिसे लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है. इसके साथ ही लोग उस बंदे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये देखिए वीडियो


वीडियो का दूसरा पार्ट



कितना खूबसूरत है ये वीडियो


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को ट्विटर यूजर @DannyDeraney ने शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आप एक इंसान को बेबी गिलहरी को पानी देते देखना चाहते हैं'. यहां आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस क्लिप को करीब तीन लाख व्यूज और 22 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं.


Tags: