वायरल हुआ आग उगलता हुआ इंसान, देखें VIDEO

दुनिया टैलेंट की खान है, इसे कहना गलत नहीं होगा। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे करतब ट्रेंडिंग में बने रहते हैं जिन्हें देखकर आप भी चौंक जाते हैं

Update: 2022-05-16 06:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया टैलेंट की खान है, इसे कहना गलत नहीं होगा। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे करतब ट्रेंडिंग में बने रहते हैं जिन्हें देखकर आप भी चौंक जाते हैं। ऐसा ही एक और करतब अब वायरल हो रहा है। करतब की वीडियो में एक शख्स अपने मुंह से आग की बड़ी लपटें निकालता हुआ नजर आ रहा है। इस स्टंट को घर पर ट्राय मत कर लीजिएगा, वरना आपको जान से भी हाथ खोना पड़ सकता है। वायरल हो रहा स्टंट वाकई इतना खतरनाक है कि जरा सी गलती और इंसान को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

वायरल हो रहे आग के इस स्टंट की वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स जो देखने में प्रोफेशनल लग रहा है, अपने मुंह से आग निकालता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले वो मुंह में कुछ जल्दी आग पकड़ने वाला पदार्थ भर रहा है जिसके बाद तेजी के साथ उसे आग पर छोड़कर अपने मुंह से बड़ी-बड़ी आग की लपटें निकाल रहा है। वीडियो देखकर ऐसा स्टंट करने का ख्याल भी आप मन से एकदम निकाल देंगे।
वीडियो में दिख रहा स्टंट वाकई खतरनाक है। वीडियो को techzexpress पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों की तादाद में लोग देख चुके हैं। 13 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। काफी संख्या में लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है। अगर आप भी इस वीडियो को देखना चाहते हैं तो नीचे दिए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं।

Tags:    

Similar News

-->