कैफे मैनेजर का मजाक उड़ाना इन लड़कियों को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी माफ़ी

आजकल कई तरह के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं।

Update: 2021-01-25 03:03 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल कई तरह के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। यह वीडियो पाकिस्तान का है। आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक कैफे की मालिकन है जो वीडियो बना रही हैं। वह अपने मैनेजर को बुलाती हैं और उसके बाद वह उसकी अंग्रेजी का मजाक उड़ाती हैं। वैसे यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को मालकिन की बात बहुत बुरी लगी और वह मालकिन को भला बुरा कह रहे हैं। केवल यही नहीं बल्कि कई लोगों ने उस कैफे का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। आप देख सकते हैं ट्विटर पर अलग-अलग यूजर्स ने ये वीडियो शेयर किया है और सबके अलग-अलग कैप्शन है।



वैसे आप देख सकते हैं यह वीडियो पाकिस्तान के इस्लामाबाद का है। इस वीडियो में दो लड़कियां हैं जो रेस्तरां मैनेजर की अंग्रेजी को लेकर मजाक बना रही हैं। वैसे इस वीडियो में वो अपना नाम उजमा चौधरी और दीया हैदर बताती हैं और उसके बाद दोनों Cannoli रेस्तरां के मैनेजर का परिचय लेती हैं। वहीं जब वो अंग्रेजी सही से नहीं बोल पाता तो वो उसका मजाक उड़ाती हैं। इस वीडियो में महिलाएं मैनेजर से अंग्रेजी में कुछ वाक्य बोलने के लिए कहती हैं और वह यह सुनते ही अपने बारे में बताना शुरू कर देता है। देखते ही देखते वह अटक जाता है। अंत में वह अंग्रेजी नहीं बोल पाता। इसके बाद दोनों लड़कियां हंसती हैं और कहती हैं कि 'ये कितनी सुंदर अंग्रेजी बोल रहा है।' केवल यही नहीं बल्कि दोनों बताती हैं कि वो यहां काफी अच्छे वेतन पर है।

अंत में यह पता चलता है कि यह दोनों महिलाएं रेस्तरां की मालिकन हैं। अब इस समय ट्विटर पर #boycottCannoli यानी इस कैफे का बहिष्कार करने की बातें की जा रही हैं। कई लोग यह कह रहे हैं कि इस कैफे पर कोई ना जाए। वैसे काफी आलोचना झेलने के बाद दोनों ने अपने वीडियो को लेकर माफी मांगी है। उनका कहना है, 'हमारे वीडियो का मतलब यह नहीं है जो लोग समझ रहे हैं। अगर हमारी वीडियो से किसी को चोट लगी हो या नाराज हो तो हम माफी मांगते हैं।'





Tags:    

Similar News