छोटी बच्ची ने किया गजब का डांस, VIDEO धड़ल्ले से हुआ वायरल
वो इसे बार-बार देख रहे हैं.
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' (Pathan) के 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) गाने की खुमारी अब भी लोगों पर छाई हुई है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी अक्सर लोग इस गाने पर अपने डांस वीडियो बनाकर शेयर करते हैं. इसी कड़ी में बेशरम रंग गाने पर एक छोटी सी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें टीवी पर बेशरम रंग गाने को देखकर बच्ची गजब का डांस करती है. डांस करते समय बच्ची की क्यूटनेस को देखकर लोग उस पर फिदा हो रहे हैं. लोगों को यह वीडियो इतना पसंद आ रहा है कि वो इसे बार-बार देख रहे हैं.
देखें वीडियो-
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Patodi’s Ayronic Life नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई है. एक यूजर ने लिखा है- ये बच्ची जरूर आगे चलकर सुपरस्टार बनेगी, जबकि एक अन्य ने लिखा है- इस बच्ची ने तो दिल जीत लिया.