जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सोशल मीडिया पर आए दिन पशु-पक्षी से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जाता है. हाल के दिनों में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद कई लोगों को हैरानी होगी है, तो वही कई लोगों को हंसी आ सकती है.

कहते हैं कि लोगों के भीतर इंसानियत जरूर होनी चाहिए, ताकि समय आने पर वह सही गलत का चुनाव कर सके. लेकिन कई बार यही इंसानियत जानवरों में देखने को मिल जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे लोगों द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है.
ये देखिए वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नदी के किनारे शेर टहल रहा होता है, लेकिन तभी अचानक उसी नदी के पास एक चिड़िया किनारे आकर चढ़ने की कोशिश करने लगती है. अपनी छोटे शरीर के कारण चढ़ने में असमर्थ होती है. शेर की नजर उस पर पड़ती है और वह समझ जाता है कि उसके लिए उपर आना खतरे से खाली नहीं है, इसलिए वह उसे अपने हाथों से पानी के भीतर ही मदद के लिए हाथ बढ़ाता है और फिर से वापस तैरते हुए जाने के लिए धकेल देता है.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो लोगों को तेजी से पसंद आ रहा है. यही वजह है कि कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कराई. एक यूजर ने कहा कि ये नजारा वाकई शानदार है कि मुझे इससे प्यार हो गया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सबसे अच्छी बात है जो मैंने इस साल देखी है, अद्भुत!. इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस वीडियो की अलग-अलग अंदाज में तारीफ की.


Tags: